मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता)। दक्षिण भारतीय (South Indian) फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Superstar Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' Film- 'Pushpa 2 The Rule' ने भारतीय बाजार में 900 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। पुष्पा 2: द रूल' बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुयी थी। 'पुष्पा 2: द रूल' , 05 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गयी।
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. ‘पुष्पा 2 : द रूल ’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने महज 11 दिनों में ही पैसों का ढेर लगा दिया है।फिल्म लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने सभी भाषा मिलाकार भारतीय बाजार में 900 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बताया है कि 'पुष्पा 2: द रूल' ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1292 करोड़ की कमाई कर ली है।
पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Dec 16 , 2024, 10:27 AM