मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता)। दक्षिण भारतीय फिल्मों (South Indian films) के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (allu arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' (Film- 'Pushpa 2 The Rule') ने भारतीय बाजार में दस दिनों में 825 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।
पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। सुकुमार के निर्देशन (Directed by Sukumar) में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुयी थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। 'पुष्पा 2: द रूल' , 05 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गयी। पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया।'पुष्पा 2' ने पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। ‘पुष्पा 2 : द रूल ’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने दस दिनों में भी 800 करोड़ रुपये का आंकाड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने हिंदी भाषा में करीब 500 करोड़ की कमाई कर ली हैं, वहीं
सभी भाषा मिलाकार फिल्म ने 824.5 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।
पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 15 , 2024, 11:35 AM