Constitution discussion adjourned : मोइत्रा के बयान पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित

Fri, Dec 13 , 2024, 06:47 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (MP Mahua Moitra's) के न्यायमूर्ति लोया की माैत को लेकर विवादास्पद टिप्पणी पर सत्ता पक्ष नाराज़ हो गया और संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजीजू (Minister Kiren Rijiju) द्वारा  मोइत्रा के विरुद्ध समुचित कार्रवाई किये जाने की बात पर हंगामा होने के सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।

मोइत्रा संविधान के 75 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे होने के मौके पर लोकसभा में हो रही चर्चा में भाग ले रही थीं और उन्होंने सरकार पर हर मोर्चे में विफल रहने और देश के बदहाली की ओर जाने के आरोप लगाये। इसी क्रम में उन्होंने न्यायमूर्ति लोया की मौत को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। इस पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के निशिकांत दुबे में आपत्ति जतायी कि यह मामला उच्चतम न्यायालय द्वारा पूरी तरह से निस्तारित किया जा चुका है और इसमें कुछ भी गलत नहीं पाया गया है। इसके बावजूद सुश्री मोइत्रा गलत आरोप लगा रही है।

इस पर अध्यक्ष ओम बिरला (Speaker Om Birla) ने भी सदस्य को टोका कि उन्हें इस प्रकार से न्यायपालिका द्वारा निस्तारित मुद्दे पर गैर जिम्मेदाराना तरीके से नहीं बोलना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजीजू ने कहा कि उन्होंने सुश्री मोइत्रा की बात आपत्तिजनक होने के बावजूद शांतिपूर्ण तरीके से सुनी है। उनकी क्या सोच है यह वह जाने लेकिन उन्होंने न्यायमूर्ति लोया का मामला उठाया है। ये एक निस्तारित मामला है। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के समूह ने इस पर विचार करके स्पष्ट किया है कि यह प्राकृतिक मृत्यु थी।

श्री रिजीजू ने कहा कि यह अच्छा है कि अध्यक्ष ने इस मामले को संज्ञान में लिया है लेकिन सदन में कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा। समुचित कार्रवाई की जाएगी। वह (सुश्री मोइत्रा) बच नहीं पाएंगी। यह बहुत गलत परंपरा पड़ रही है। संसदीय कार्य मंत्री के कथन के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर लोगों की कहासुनी होने लगी। इस पर अध्यक्ष श्री बिरला ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

पांच बज कर 53 मिनट पर कार्यवाही पुन: शुरू होने पर विपक्ष की ओर से फिर से हंगामा होने लगा। इस पर भाजपा के श्री जगदंबिका पाल ने खेद व्यक्त किया। पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने कहा कि सुबह से सदन अच्छी तरह से चल रहा था लेकिन अब विपक्ष चलने नहीं दे रहा है। उन्होंने हंगामा नहीं रुकने पर कार्यवाही सवा छह बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups