मुंबई। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की जोड़ी वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 (blockbuster film Stree 2), वर्ष 2024 में गूगल पर सबसे अधिक सर्च की जानेवाली फिल्म बन गयी है। गूगल ने अपनी लिस्ट जारी की है जिसमें सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म में स्त्री 2 ने बाजी मार ली है। इस फिल्म को लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया है।
बॉक्स ऑफिस (box office) पर जबरदस्त सफलता के बाद, निर्माता दिनेश विजान की फिल्म स्त्री 2 ने अपना सर्वोच्च स्थान बरकरार रखा है। फिल्म की अपार लोकप्रियता और भी पुख्ता हो गई है क्योंकि यह आईएमडीबी की 2024 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर है।
अमर कौशिक निर्देशित, फिल्म स्त्री 2 ने हास्य और हॉरर के अपने अनूठे मिश्रण के लिए प्रशंसा बटोरी है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 12 , 2024, 01:49 PM