जदयू का बढ़ता कारवां हमारे नेता के करिश्माई व्यक्तित्व का असर : उमेश

Tue, Dec 10 , 2024, 08:18 PM

Source : Uni India

पटना। जनता दल यूनाइटेड (Janata Dal United) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने आज कहा कि 19 वर्षों के सुशासन और हमारे नेता नीतीश कुमार की करिश्माई व्यक्तित्व का असर है कि दिन प्रतिदिन जदयू के कारवां में नए लोग शामिल हो रहें हैं और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मार्गदर्शन में काम के लिए उत्सुक हैं।

मंगलवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय, में मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला परिषद, रोहतास की सदस्य कुमारी सुप्रिया रानी के साथ बड़ी संख्या में आए कई लोगों ने जनता दलयू का दामन थामा।प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पर्ची देकर सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के साथ विकास की धारा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही महिलाओं के शैक्षणिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी हमारे नेता ने मिसाल कायम किया है। उन्होनें कहा कि 19 वर्षों के सुशासन और हमारे नेता की करिश्माई व्यक्तित्व का असर है कि दिन प्रतिदिन जदयू के कारवां में नए लोग शामिल हो रहें हैं और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि कुमारी सुप्रिया रानी का जदयू परिवार का हिस्सा बनने से चेनरी सहित रोहतास में संगठन को काफी मजबूत मिलेगी।

मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कामों में निष्ठा जताते हुए कुमारी सुप्रिया रानी समेत कई साथियों ने जदयू का दामन थामा है। नए साथियों के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। मंत्री श्रीमती लेसी सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आधी आबादी को आवाज दिया और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। इससे प्रभावित होकर कुमारी सुप्रिया रानी के साथ कई लोग जदयू में शामिल हो रहे हैं। सभी के उज्जलव भविष्य की कमाना है।

मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि कुमारी सुप्रिया रानी और उनकी टीम का जदयू परिवार में हार्दिक स्वागत है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कुमारी सुप्रिया अपने नाम के अनुरूप पार्टी में सभी की प्रिय बनकर रहेंगी। मंत्री जनाब जमा खां ने कहा कि जिला परिषद सदस्या कुमारी सुप्रिया रानी के आने से पार्टी के साथ-साथ शहाबाद का क्षेत्र भी मजबूत होगा और 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से सहरसा के समाजिक कार्यकर्ता श्री धीरेन्द्र दास, राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) छोड़कर आए गोपेश्वर यादव एवं मो. मजहरुल हसन, दिलीप मिस्त्री, फुलेश्वर राय, भिखारी यादव एवं हरेराम मुखिया रहे। इस मौके पर विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, पूर्व विधायक सह प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह चौहान , पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, वरीय नेता प्रो. नवीन आर्या चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ छोटू सिंह एवं नेतागण भी उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups