Baaghi 4: फिल्म बागी 4 में नजर आयेंगे बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त! खूंखार लुक में पोस्टर हुआ रिलीज

Mon, Dec 09 , 2024, 11:33 AM

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त (macho hero Sanjay Dutt) की आने वाली फिल्म 'बागी 4(Baaghi 4) ' से उनका खूंखार लुक (fierce look) रिलीज हो गया है। एक्शन थ्रिलर बागी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म बागी 4 का एलान कुछ दिन पहले ही हो गया था। टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) ने बागी फ्रेंचाइजी की फिल्म बागी ,बागी 2 और बागी 3 में काम किया है। अब टाइगर, फिल्म बागी 4 में नजर आयेंगे। बागी 4 में संजय दत्त की एंट्री हो गयी है। इस फिल्म से संजय दत्त का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बागी 4 के विलेन से पर्दा उठाया है। उन्होंने संजय दत्त का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में संजय दत्त खूंखार लुक में दिखाई दे रहे हैं। एक लड़की का शव लिए कुर्सी पर बैठकर खून से लथपथ संजय दत्त चीख रहे हैं। पोस्टर के ऊपर लिखा है, "हर आशिक खलनायक होता है।" साजिद नाडियाडवाला निर्मित और ए. हर्षा द्वारा निर्देशित फिल्म बागी 4 ,05 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups