राजद की सरकार में बहन-बेटियों को डर के साये में जीना पड़ता था : उमेश

Sun, Dec 08 , 2024, 06:41 PM

Source : Uni India

बांका। बिहार जनता दल यूनाइटेड (Janata Dal United) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आज कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) की सरकार में बहन-बेटियों को डर के साये में जीना पड़ता था। जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व विपक्ष के नेतागण गला फाड़-फाड़ कर हमारी पार्टी के बारे में अनर्गल भविष्यवाणी और तरह-तरह के दावे कर रहे थे लेकिन चुनाव परिणाम ने पुनः यह साबित कर दिया कि बिहार में श्री नीतीश कुमार का विकल्प न कोई था, न है और ना ही होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें पूरी ताकत से विकासविरोधी पार्टियों को रोकना है और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीटें एनडीए की झोली में डालना है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मानवीय आवश्यकताओं से जुड़ें आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाया है और शोषितों-वंचितों तक विकास की किरणें पहुंचाई है। 19 वर्षों की शानदार उपलब्धियों का बखान 19 दिनों में करना भी संभव नहीं है।  कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता की नीति और नीयत का कोई मुकाबला नहीं है। श्री नीतीश कुमार ने जाति-धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर सभी वर्ग के लिए काम किया है। वहीं, दूसरी ओर राजद ने समाजवाद के नाम पर सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। वर्ष 2005 से पहले बिहार में अपराधियों का तांडव था और आम लोगों को डर के साये में जीना पड़ता था। आज बिहार तरक्की के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भटकाने और भ्रम फैलाने वाली विपक्षी ताकतों से सतर्क रहना है। विपक्ष के पास झूठ के आलवे दूसरा कोई राजनीतिक हथियार नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ के संकल्प को सकार करने के लिए हमें एकजुट होकर अभी से जुट जाना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups