Pushpa 2 Premiere : Pushpa 2 के प्रीमियर में अफरा-तफरी! अल्लू अर्जुन के महिला प्रशंसक की मौत, भगदड़ में बच्चा गंभीर रूप से घायल

Thu, Dec 05 , 2024, 03:31 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: जिस फिल्म 'पुष्पा 2 (film 'Pushpa 2)' का न सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड दर्शकों को भी इंतजार है वह आखिरकार आज 5 नवंबर को रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले फिल्म का प्रीमियर (premiere of the film) हैदराबाद में रखा गया था। इस प्रीमियर में पुष्पा के प्रशंसक बड़ी संख्या में पहुंचे। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर लोग काफी उत्साहित थे। जब सुपरस्टार अल्लू अर्जुन प्रीमियर पर पहुंचे तो उत्साहित भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई। थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इस भीड़ में बच्चे भी शामिल हैं। साथ ही अल्लू अर्जुन की एक महिला फैन की भी मौत हो गई है। 

पुष्पा 2 के प्रीमियर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक बच्चा बेहोश और घायल नजर आ रहा है। पुलिस लड़के को वापस होश में लाने की कोशिश कर रही है। फैंस को खबर मिली कि अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' देखने के लिए हैदराबाद के संध्या थिएटर आएंगे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। जैसे ही अल्लू अर्जुन की कार थिएटर के बाहर पहुंची, फैंस उनसे मिलने के लिए इकट्ठा हो गए। लोग नियंत्रण खो बैठे और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। 

भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।  खबर है कि कई लोग घायल हो गये। भीड़ ने एक्टर की कार को चारों तरफ से घेर लिया। अल्लू अर्जुन कार के सनरूथ से बाहर आए और दर्शकों को एक झलक दी। हैदराबाद में 'पुष्पा 2' के शो का समय सुबह 3 बजे तय किया गया है। कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार द्वारा फिल्म टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पहले से ही नाराजगी है।

फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां 'पुष्पा' की कहानी खत्म हुई थी। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। पुष्पा की तरह, पुष्पा 2 के भी दर्शकों के बीच हिट होने की उम्मीद है। पुष्पा 2 देखने के लिए दर्शकों ने बड़ी संख्या में एडवांस बुकिंग कराई है। 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups