नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के डॉ. के. लक्ष्मण ने बुधवार को राज्यसभा में देश में पेयजल के संकट (drinking water crisis) का मुद्दा उठाया और इसके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। डॉ. लक्ष्मण ने सदन में शून्यकाल के दौरान 'सभापति की अनुमति से उठाए गए मुद्दे' के अंतर्गत कहा कि देश में करोड़ों लोग पेयजल की आपूर्ति से दूर है। इससे उनके स्वास्थ्य को भी खतरा (threat to their health) पैदा हो गया है। सरकार को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए और जल संचयन की व्यवस्था करनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के मदन राठौड़ ने मादक पदार्थों और युवा पीढ़ी पर उसके प्रभाव का मामला उठाया। नामित सदस्य पीटी उषा ने सरकारी नौकरियों (government jobs) में खिलाड़ियों के लिए आरक्षित पदों पर भर्ती की मांग की। भाजपा के दिनेश शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण को प्रमुखता देने का मुद्दा उठाया। भाजपा के रामेश्वर तेली ने असम में बाढ़ की विभीषिका और उससे संबंधित उपाय करने की मांग की। भाजपा के सदानंद महालु शेट तानवडे ने गोवा में छोटे उद्योगों के लिए अपर्याप्त बैंकिंग प्रणाली का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बैंकिंग प्रणाली में सुधार करना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी की दर्शना सिंह ने कहा कि चिकित्सा पर्यटन दुनिया भर में तेजी से बढ़ता हुआ एक प्रमुख उद्योग बन गया है। भारत चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में एक प्रमुख देश के रूप में उभर रहा है, जहां दूसरे देशों से आने वाले मरीजों को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं मिलती है। भारत में आयुर्वेद, योग, यूनानी और होम्योपैथी में इलाज के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। भारत में चिकित्सा पर्यटन का बाजार विशाल है। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी करके दूसरे देशों से आने वाले मरीजों के लिए बीमा कवरेज और कैशलेस चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जाए और साथ ही दूसरे देशों से आने वाले मरीजों के भाषा संबंधित समस्या को दूर करने के लिए विभिन्न भाषाओं में सेवाएं कस्टमर केयर व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाली प्रणाली को विकसित किया जाए ताकि दूसरे देशों से आने वाले मरीजों को अधिकतम सुविधा मिल सके और जिससे भारत एक बड़े चिकित्सा पर्यटन के रूप में स्थापित हो सके।
भारतीय जनता पार्टी के सिकंदर कुमार ने कृषि में इस्तेमाल हो रहे कीटनाशकों के कारण कैंसर के मामले बढ़ने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी कैंसर हो रहा है। सरकार को प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के नरेश बंसल ने ओटीटी और सोशल मीडिया पर सेंसरशिप लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्य को संरक्षित करने के लिए आवश्यक है। द्रमुक के एम षणमुगम ने कपड़ा क्षेत्र के बेरोजगार कारीगरों को राजीव गांधी श्रमिक कल्याण योजना में शामिल करने की मांग की। तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव ने असम में सड़क संपर्क और रेल संपर्क में सुधार की मांग की।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 04 , 2024, 02:50 PM