Bhimsen Munda died: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का निधन

Tue, Dec 03 , 2024, 03:05 PM

Source : Uni India

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा (Chief Minister of Jharkhand Arjun Munda) के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का आज तड़के जमशेदपुर टाटा मोटर्स अस्पताल (Jamshedpur Tata Motors Hospital) में निधन (Bhimsen Munda died) हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच में नहीं रहे।

यह पीड़ा असहनीय है और उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता।वे लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे और आज प्रातः हम सभी को छोड़कर चले गये।वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस बीच भीमसेन मुंडा के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने शोक व्यक्त किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups