Aam Aadmi Party: देश के इतिहास में आम आदमी पार्टी सबसे भ्रष्ट पार्टी : चिराग

Sun, Dec 01 , 2024, 09:43 PM

Source : Uni India

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (Ram Vilas) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान (Minister Chirag Paswan) ने आरोप लगाया कि यदि देश के इतिहास में कोई सबसे भ्रष्ट पार्टी रही है तो वह आम आदमी पार्टी है (Aam Aadmi Party)। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना हवाइअड्डा पर पत्रकारों से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जिसका नेतृत्व अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जी कर रहे हैं, इन्होंने अपनी कही हर एक बात से मुकरने का काम किया है।यह वही आदमी है जो रामलीला मैदान में एक पर्ची लेकर घूमते थे।उन तमाम भ्रष्ट नेताओं से समझौता कर अलग-ंअलग समय पर सरकार बनाने का इन्होंने काम किया है। 

वह कहते थे सरकार में आने के बाद बंग्ला नहीं लूंगा ,गाड़ी नहीं लूंगा सिक्योरिटी नहीं लूंगा। वह तमाम कार्य इन्होंने करने का काम किया। इनके सिक्योरिटी, उनकी गाड़ी और आज जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली में जो सरकार बनाने का काम किया। इस भ्रष्टाचार में इनके पार्टी के बड़े से बड़े नेता न सिर्फ लिप्त है बल्कि जेल भी जाने पड़ा और स्वयं भी जेल गए और ना अब सिर्फ यह भ्रष्टाचार में बल्कि एक्सटॉशन में भी सनलिप्ता पाई जा रही है। यह दर्शाता है कि अगर देश के इतिहास में कोई सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी रही है तो आम आदमी पार्टी है।

 पासवान ने कहा कि अगले साल की शुरूआत में ही दिल्ली में विधानसभा के चुनाव है और इस बार किसी कीमत पर भी आम आदमी पार्टी की सरकार वहां नहीं बनने जा रही है। दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है जिस तरीके से अलग-ंअलग राज्यों में हरियाणा, महाराष्ट्र में एनडीए,भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। इस बार दिल्ली में भी चुनाव परिणाम के बाद एनडीए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups