राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में अब तक तेरह महिलाओं ने दर्ज की जीत

Tue, Nov 26 , 2024, 03:31 PM

Source : Uni India

जयपुर। राजस्थान में आजादी के बाद अब तक हुए विधानसभा उपचुनावों (assembly by-elections) में 13 महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। अब तक हुए करीब 105 विधानसभा उपचुनावों में सर्वाधिक छह महिलाएं कांग्रेस प्रत्याशी (Congress candidates) के रुप में चुनाव जीता जबकि पांच महिलाएं भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार के रुप में विधायक चुनी गई। इसी तरह एक भारतीय जनसंघ एवं एक पीएसपी की उम्मीदवार विधायक बनी। 

इनमें पिछले 70 सालों में छह कांग्रेस महिला प्रत्याशी विधानसभा पहुंची जबकि गत 45 वर्षों में भाजपा की पांच महिला उम्मीदवार विधायक बनी। इनमें वर्ष 1955 में हुए उपचुनाव में कमला बेनीवाल ने आमेर (ए) से उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची और वह प्रदेश की उपमुख्यमंत्री भी बनी।

 इसी तरह वर्ष 1955 में पीएसपी उम्मीदवार के रुप यशोदी देवी, वर्ष 1967 में खानपुर से बीजेएस की शिवकुमारी, 1985 में करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की इकबाल कौर, वर्ष 1994 में राजाखेड़ा से भाजपा की मनोरमा सिंह, वर्ष 2000 में निम्बाहेड़ा से कांग्रेस की मधु दाधिच, 2006 में डीग से भाजपा की दिव्या सिंह, वर्ष 2017 में धौलपुर से भाजपा की शोभारानी कुशवाह, 2019 में मंडावा से कांग्रेस रीटा चौधरी, 2020 में सहाड़ा से कांग्रेस की गायत्री देवी, 2020 में ही राजसमंद से भाजपा की दिप्ती माहेश्वरी, वर्ष 2021 में वल्लभनगर से कांग्रेस की प्रीति शक्तावत, वर्ष 2024 में सलूंबर से भाजपा की शांता अमृतलाल मीणा ने उपचुनाव जीतकर विधायक बनी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups