पटना। बिहार जनता दल यूनाईटेड (Janata Dal United) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आज कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा उप चुनाव परिणाम ने यह पुनः साबित कर दिया कि प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) का कोई विकल्प नहीं है। सोमवार को जदयू प्रदेश कार्यालय, राजग घटक दलों की संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल कुमार, लोजपा (रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLMO) के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित कर प्रथम चरण में आगामी 15 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाले एनडीए की जिलास्तरीय संयुक्त बैठक से संबंधित जानकारी साझा की।
इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 में 225 पर सीटों पर जीत दर्ज करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में 15 जनवरी से 22 जनवरी तक जिलास्तरीय राजग घटक दलों संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा। सभी घटक दलों के माननीय प्रदेश अध्यक्षों की उपस्थिति में होने वाली इन बैठकों में पाँचों दलों के जिला, प्रखंड एवं पंचायत कमिटी के पदाधिकारीगण भाग लेंगे। कुश्वाहा ने कहा कि बूथ स्तर तक एनडीए घटक दलों के तमाम कार्यकर्ता साथी आपसी समन्वय बैठाकर गठबंधन को मजबूती प्रदान करेंगे।लोकसभा व विधानसभा उप चुनाव परिणाम ने यह पुनः साबित कर दिया कि प्रदेश में एनडीए का कोई विकल्प नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद जो विधानसभावार आंकड़े सामने आए उसके अनुसार बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए ने 177 पर बढ़त हासिल की, जबकि इंडिया गठबंधन को मात्र 66 सीटों पर बढ़त मिली। यह आँकड़ा मोदी-नीतीश की करिश्माई जोड़ी के व्यापक प्रभाव को दर्शाता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 25 , 2024, 08:07 PM