रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने शनिवार को आये चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीटों पर कांग्रेस व इंडिया समूह (Congress and India Group) के प्रत्याशी विजयी हुये हैं। महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम अप्रत्याशित है। वायनाड से अभूतपूर्व विजय हासिल करने के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को बधाई।
श्री बैज ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव (Raipur South Assembly by-election)की जनादेश शिरोधार्य है, उपचुनाव के परिणाम पार्टी के अपेक्षाओं के अनुरूप नही आये, पूरी पार्टी, नेताओं और कार्यकताओं ने एकजुटता से चुनाव को लड़ा। उपचुनाव का रिजल्ट आमतौर पर सत्ता दल के पक्ष में आता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो कांग्रेस पार्टी ने पांच उपचुनाव जीते थे। जो जनादेश आया है उसे कांग्रेस पार्टी स्वीकार करती है। जनता के हित और सरोकार के लिये हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
श्री बैज ने कहा कि एक उपचुनाव के परिणाम से जनता के सभी सवालों का जवाब नही मिल जाता, और न ही राज्य के हालात में परिवर्तन हो जाता है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, राज्य में भ्रष्ट तंत्र का बोल बाला, भाजपा की वादा खिलाफी,एक लाख नौकरियों का वादा, 500 में गैस सिलेण्डर, 1.25 करोड़ माताओं बहनों के महतारी वंदन की राशि, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा, धान खरीदी की परेशानी ऐसे विषय है जिसमें साय सरकार विफल साबित हुई है। कांग्रेस, सरकार को वादे याद दिलाती रहेगी तथा मजबूत विपक्ष के रूप में अपना संघर्ष जारी रखेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 23 , 2024, 08:10 PM