Assembly elections :कोल्हापुर में महायुति ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की!

Sat, Nov 23 , 2024, 08:01 PM

Source : Uni India

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) उम्मीदवारों को करारा झटका देते हुए शनिवार को सत्तारूढ़ महायुति उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनावों में राज्य के शुगर बेल्ट में सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में शानदार जीत दर्ज की। आज घोषित परिणामों में यह जानकारी दी गयी। 

जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती के बाद एनसीपी- अजीत पवार (NCP-Ajit Pawar) (कागल) के राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ, शिवसेना-शिंदे (राधानगरी) के प्रकाश आबितकर, राजेंद्र पाटिल-याद्रवकर (शिरोल) और विनय कोरे (शाहूवाड़ी) सहित चार मौजूदा विधायकों ने सफलतापूर्वक अपनी सीटें बरकरार रखी हैं।
जबकि सात पूर्व विधायकों में से तीन ने अपना पुराना हिसाब चुकता कर लिया, जिनमें भाजपा के अमल महादिक (कोल्हापुर दक्षिण), शिवसेना-शिंदे के चब्रदीप नारके (करवीर) और सेना-शिंदे के राजेश खीरसागर (कोल्हापुर उत्तर) शामिल हैं। इस बीच पूर्व विधायक के पी पाटिल (राधानगरी), डॉ सुजीत मिंचेकर (हाटकंगले), उल्हास पाटिल (शिरोल), सहित सत्यजीत पाटिल (शाहूवाड़ी) को इस चुनाव में हार सामना करना पड़ा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups