पटना। बिहार की चार विधानसभा सीटों (assembly seats of Bihar) तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) (CEO) कार्यालय के सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि चार विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। चारों सीटों पर मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के बीच है लेकिन जन सुराज के उम्मीदवारों ने इसे दिलचस्प बना दिया है।
बिहार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह ने रामगढ़ से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट से अशोक सिंह को मैदान में उतारा है। सुशील सिंह कुशवाहा भी इस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। तरारी में पूर्व विधायक सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत को भाजपा ने मैदान में उतारा है जबकि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) ने राजू यादव और जन सुराज से किरण सिंह मैदान में हैं।
बेलागंज में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी को, राजद ने विश्वनाथ सिंह को और जन सुराज ने मोहम्मद अमजद को मैदान में उतारा है। इसी तरह इमामगंज में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) से दीपा मांझी, राजद से रोशन मांझी और जन सुराज से जीतेंद्र पासवान ने चुनाव लड़ा है। इन चार सीटों में से तीन पर महागठबंधन और एक पर राजग का कब्जा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 23 , 2024, 10:35 AM