मुंबई: मुंबई की अवकाशकालीन अदालत ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या(Baba Siddiqui murder) में कथित संलिप्तता के लिए भारत-पाक सीमा(Indo-Pak border) से गिरफ्तार किए गए एक प्रमुख आरोपी को 21 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास फाजिल्का गांव के रहने वाले और मुंबई अपराध शाखा द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किए गए आकाशदीप सिंह इस मामले में गिरफ्तार 24वां आरोपी है। पुलिस ने दावा किया कि सिंह ने सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को रात 9:15 से 9:30 बजे के बीच सिद्दीकी को मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) में अपने कार्यालय से बाहर निकलते समय तीन लोगों ने कई बार गोली मारी। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत निर्मल नगर थाना में इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में, मुंबई अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 18 , 2024, 08:00 AM