Women MLA: महाराष्ट्र विधानसभा के 67 वर्षों में इतिहास में 461 महिला विधायक बनी

Sun, Nov 17 , 2024, 08:02 PM

Source : Uni India

मुंबई।महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) में वर्ष 1957 में इसकी स्थापना के बाद से कुल 461 महिलाएं चुनी गई हैं। चुनाव आयोग (Election Commission) ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन, अमेरिका और कई अन्य देशों में महिला मतदाताओं (Women voters) ने वोट देने के अपने अधिकार के लिए डेढ़ सौ साल तक संघर्ष किया है, तब जाकर उन्हें यह अधिकार मिला है।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में प्रति एक हजार पुरुषों पर 929 महिलाएँ (***** ratio) हैं। इसके विपरीत 2019 में, प्रत्येक 100 पुरुषों पर मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या 925 थी। संख्या बढ़ाने के लिए महिला मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाए गए, और इस प्रकार, 2024 में यह संख्या काफी सुधरकर 936 हो गई। विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए महाराष्ट्र में कुल नौ करोड़ 70लाख 25 हजार 119 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं।

इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 22 लाख 739 और महिला मतदाताओं की संख्या चार करोड़ 69 लाख 96 हजार 279 है। यह दर्शाता है कि महिला मतदाताओं का प्रतिशत कुल मतदाताओं की संख्या का लगभग 50 प्रतिशत है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुछ क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। बीस नवंबर के चुनाव में 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा का गठन होगा। 14वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 27 थी।

पहली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 1957 से 1962 तक था। पहली विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 30 थी। वर्ष 1962 से 1967 तक दूसरी विधानसभा के कार्यकाल के दौरान महिला विधायकों की संख्या 17 थी, जो 1967 से 1972 तक तीसरी विधानसभा के दौरान घटकर 12 हो गई। वर्ष 1972-78 तक चौथी विधानसभा में 28 महिला विधायकों ने सदन में भाग लिया, जबकि पांचवीं में केवल 8 महिला विधायक थीं। छठी, सातवीं और आठवीं विधानसभा में 1990-95 तक महिला सदस्यों की संख्या 20, 16 और छह थी।

नौवीं विधानसभा (1995-19990) में 14 महिला विधायक थीं, जो 10वीं विधानसभा (1999-2004) की संख्या से एक अधिक थी। 11वीं विधानसभा (2004-2009) में एक दर्जन महिलाएं चुनी गईं, जबकि 12वीं विधानसभा में 13 महिलाएँ जबकि 13 वीं में 22 महिलायें थी। इन महिला विधायकों में सात निर्दलीय थीं। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 61.69 था। 2019 में महिला मतदाताओं की संख्या 4,27,05,777 थी। 2019 विधानसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 61.1 प्रतिशत था, जबकि महिला मतदाता प्रतिशत 59.26 प्रतिशत और पुरुष मतदाता प्रतिशत 62.77 प्रतिशत था। यानी पुरुष वोटिंग महिला वोटिंग प्रतिशत से साढ़े तीन फीसदी ज्यादा थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। इस चुनाव में 3771 पुरुष उम्मीदवारों और 363 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 4136 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं, जो पूरे महाराष्ट्र में इस विधानसभा के लिए एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया पूरी करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups