Shahrukh threat arrested: शाहरुख को धमकी देने के मामले में आरोपी वकील गिरफ्तार!

Tue, Nov 12 , 2024, 07:07 PM

Source : Uni India

मुंबई।  मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान (actor Shah Rukh Khan) को जान से मारने की धमकी देने और 50 लाख रुपये मांगने के आरोप में मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक वकील को गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस ने वकील फैजान खान (lawyer Faizan Khan) की गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि रायपुर की स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड दिये जाने के बाद उसे मुंबई लाया जा रहा है। आरोपी को बुधवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया जायेगा। फैजान को पिछले मंगलवार को मुंबई पुलिस ने तलब किया था, लेकिन वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन को एक व्यक्ति की कॉल आयी, जिसने शाहरुख को जान से मारने की धमकी दी और उनसे 50 लाख रुपये मांगे। इसके बाद पुलिस ने शाहरुख के कार्टर रोड स्थित घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस ने जबरन वसूली और आपराधिक धमकी से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4) और 351(3)(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कॉल रायपुर में फैजान के नाम से पंजीकृत मोबाइल नंबर से आयी थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups