रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज झारखंड के गुमला में आयोजित चुनावी रैली (election rally) में लोगों से भाजपा के लिए वोट (vote) मांगा। मोदी ने कहा कि झारखंड में घुसपैठ रोकने के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, झारखंड की पहचान बचाने के लिए, महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार (BJP government) जरूरी है।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी एकता को कमजोर करने के एजेंडे पर काम कर रही है।वो एक एसटी समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रही है। जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन रेत, जंगल, पानी लूट रहा है, यहां तक कि जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए भी रिश्वत ले रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों को उच्च पदों पर बर्दाश्त नहीं कर सकती।वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का अपमान करती है।
गुमला में जेएमएम और कांग्रेस पर हमला करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इन दोनों पार्टियों को आपकी सुविधा से कोई लेना-देना नहीं है। वे अपनी तिजोरियां भरने में व्यस्त हैं।हमने झामुमो-कांग्रेस नेताओं के पास नकदी के पहाड़ देखे हैं। गिनती करने वाली मशीन भी थक गईं लेकिन इनके नोट खत्म नहीं हुए। उन्होंने कहा कि ‘जिन्होंने लूटा, उन्हें लौटना पड़ेगा’ और उन्हें जेल में जिंदगी बितानी पड़ेगी। कांग्रेस-जेएमएम झारखंड में सब कुछ बेच रही है। उन्होंने हमारे द्वारा शुरू की गई मुफ्त चावल योजना में भी घोटाला किया है। उन्होंने आपके बच्चों की थाली से चावल चुरा लिया है। रैली में श्री मोदी ने कहा कि कुछ बच्चे मेरे लिए संदेश लाए हैं। कुछ बेटियां उपहार लेकर आई हैं।उन्होंने बच्चों से कहा कि उपहरा के पीछे अपना नाम और पता लिखें। मैं आपको वापस पत्र लिखूंगा। उन्होंने गुमला में कहा कि इस स्थान को माता अंजना और वीर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने जनसभा में कहा कि ‘मैं आप सभी को देखकर धन्य हो गया हूं’। उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने आज झारखंड में पहली चुनावी सभा बोकारो में की जबकि दूसरी सभा गुमला में आयोजित हुई।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 10 , 2024, 06:24 PM