Vijaypur and Budhni assembly constituencies: मध्यप्रदेश में 'बिकाऊ' पर राजनीति, शर्मा ने दिया सिंघार को जवाब

Sat, Nov 09 , 2024, 11:48 AM

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्रों विजयपुर और बुधनी (Vijaypur and Budhni assembly constituencies) में होने वाले उपचुनाव के पहले 'बिकाऊ' को लेकर एक बार फिर राजनीति का दौर (phase of politics) शुरु हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा (Lok Sabha MP Vishnudutt Sharma) ने कल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विजयपुर उपचुनाव के संदर्भ में 'बिकाऊ (bikaau) ' शब्द इस्तेमाल करने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी कुनीतियों को छुपाने के लिए अपने ही पूर्व साथियों को बिकाऊ कहकर अपमानित कर रही है, यह कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है। नेता प्रतिपक्ष उपचुनाव के दौरान राजनैतिक सनसनी फैलाकर एवं झूठे बयान देकर अपने आपको प्रासंगिक बना रहे हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के इसी अपमान के कारण उनके कई साथी उन्हें छोड़कर अन्य पार्टियों में जा चुके है या उनके नेता घर बैठ गए हैं। इस तरह के तथ्यहीन एवं सत्यहीन बयान देना उनके पद की गरिमा को शोभा नहीं देता है, यह उनकी नैतिक पतन की पराकाष्ठा है।

श्री शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपने ही पूर्व नेताओं को बिकाऊ कह रहे हैं तो उन्हें सबूत पेश करना चाहिए। कांग्रेस के नेता भ्रम फैलाने और सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। गुटों में बंट चुकी कांग्रेस को पहले अपने नेताओं का मान सम्मान करना चाहिए, जो कांग्रेस की कार्यकारिणी आने के बाद अलग थलग पड़े हुए है। दरअसल कल श्री सिंघार ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में कहा था, ''जो बिकाऊ है...वह कभी टिकाऊ नहीं हो सकता। रावत जी ने जनता के विश्वास को बेचा है, अब विजयपुर की जनता उन्हें घर भेजेगी।''

विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी और राज्य के वन मंत्री श्री रावत इसके पहले लंबे समय तक कांग्रेस के विधायक रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्हें राज्य में मंत्री बनाया गया। उनके विधानसभा से त्यागपत्र देने के कारण विजयपुर में उपचुनाव हाे रहा है। कांग्रेस ने यहां से मुकेश मल्होत्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस इस सीट से श्री रावत को पराजित करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, वहीं भाजपा भी श्री रावत को जिताने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही।
विजयपुर में 13 नवंबर को मतदान होना है।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups