Politics Congress Shivraj: कांग्रेस ने कभी नहीं की विकास की चिंता: शिवराज

Thu, Nov 07 , 2024, 09:09 PM

Source : Uni India

बुधनी। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Minister Shivraj Singh Chauhan) ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार देश और प्रदेश में वर्षो तक रही, लेकिन उन्होंने विकास की चिंता कभी नहीं की। चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा (Budhni Assembly) के बायां, डोबी और नांदनेर में जनसंवाद एवं रोड शो किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से उनका बचपन से नाता रहा है। इस क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री बनाया और जितना मुझसे हो सका जनता की सेवा की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बरसों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन कभी इस क्षेत्र के विकास की चिंता कभी नहीं की।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार (BJP government) यहां की सड़कों को तो शानदार बनाया ही है, जिसके बारे में कभी सोचा नहीं था, वो रेलसेवा भी मिलने वाली है। ये चमत्कार किया है भाजपा सरकार ने। विकास के जितने काम भाजपा ने किए, कभी कांग्रेस ने किए थे क्या। उन्होंने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने, तो उनसे बहनों का दर्द देखा नहीं गया। उन्हें थोड़े से पैसों के लिए हाथ फैलाना पड़ता था। हमने लाडली बहना योजना शुरू की, ताकि बहनों की जिंदगी बदल जाए। लाड़ली बहना योजना से सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अनेक राज्यों की बहनों की जिंदगी बदल रही है, उन राज्यों में भी इस योजना को लागू किया गया है।

श्री चौहान ने कहा कि विकास के लिए केंद्र में रहकर भी हरसंभव प्रयास करेंगे, लेकिन उनकी ताकत तब बढ़ेगी जब आप भाजपा और रमाकांत भार्गव को प्रचंड मतों से जिता दें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रमाकांत भार्गव का नही है। यह श्री मोदी का चुनाव है, श्री चौहान का चुनाव है, भाजपा का चुनाव है और आप सभी का चुनाव है। सभी बहनों, भांजे-भांजियों से उनका आग्रह है कि मतदान की तारीख तक लगातार सक्रिय रहें और प्रचार के काम में कोई कसर न रखें। इस चुनाव को जनता का चुनाव बना दें।

श्री चौहान के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव, विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups