मुंबई।बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को मंगलवार को जान से मारने की एक और धमकी मिली है जिसमें उन्हें माफी मांगने या जिंदा रहने के लिए पांच करोड़ रुपये देने को कहा गया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर (Traffic Police helpline number) पर एक महीने में यह चौथा धमकी भरा संदेश है।
मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें मंगलवार को सुबह करीब 12.30 बजे मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर एक संदेश मिला, जिसके बाद वर्ली पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया।
उन्होंने कहा, “संदेश भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) का भाई बताया। उसने अभिनेता को जिंदा रहने के लिए दो विकल्प दिये- या तो मंदिर में माफी मांगें अथवा पांच करोड़ रुपये दें अन्यथा उनके गिरोह के सदस्य उन्हें मार देंगे।”
पुलिस का मानना है कि अज्ञात नंबर से भेजा गया यह संदेश एक धोखा है। उन्होंने कहा , “हम मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं। संदिग्ध का पता लगाने के लिए एक टीम को पहले ही नियुक्त कर दिया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Nov 05 , 2024, 10:40 PM