एमवीए ने नये विज्ञापन जारी किए, महंगाई को लेकर महायुति की विफलताओं को किया उजागर!

Tue, Nov 05 , 2024, 07:42 PM

Source : Uni India

मुंबई। महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) ने मंगलवार को एक नया विज्ञापन जारी किया जिसमें प्रत्यक्ष तौर पर राज्य की महायुति सरकार पर निशाना साधा गया। विज्ञापन में जोर दिया गया है कि कैसे गैस और पेट्रोल (Gas and Petrol) जैसी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने उन्हें राज्य भर में घरों की पहुंच से बाहर कर दिया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी (Maharashtra Congress Committee) की ओर से मीडिया के लिए जारी बयान के मुताबिक विज्ञापन में महिलाओं की ओर से महायुति सरकार के खोखले दावों को भी उजागर किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि लड़की बहन जैसी योजनाएं उनकी नीतियों से बदतर हुए मूल मुद्दों को संबोधित करने में विफल रही हैं। ज्ञापन अभियान में महंगाई को केंद्रीय मुद्दा बनाया गया है, जिसमें एमवीए गठबंधन महाराष्ट्र के लोगों पर महायुति की विफलताओं के प्रभाव को उजागर कर रहा है।

बयान में कहा गया है कि विज्ञापन का संदेश मजबूत और स्पष्ट है कि महाराष्ट्र को महायुति की नीतियों से बेहतर की जरूरत है, जिसने कीमतों में उछाल ला दिया है और आवश्यक वस्तुओं को नागरिकों की पहुंच से बाहर कर दिया है।अंतिम समय में बनायी गयी कोई भी योजना उनकी घटती किस्मत को नहीं बचा पायेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups