Chhath song Har Li Vipatti: विनय आनंद का छठ गीत हर ली विपत्ति रिलीज!

Sat, Nov 02 , 2024, 01:08 PM

Source : Uni India

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के लोकप्रिय गायक और अभिनेता विनय आनंद (actor Vinay Anand) ने इस छठ पूजा के अवसर पर अपना नया गीत हर ली विपत्ति रिलीज़ कर दिया है। छग गीत,हर ली विपत्ति छठ मइया की महिमा और भक्तों की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाता है।इस गीत के लेखक और संगीतकार कुमार चंद्र भूषण हैं। यह गीत विनय आनंद ने गाया है।
विनय आनंद ने कहा, छठ पूजा हमारे दिलों में बसे विश्वास और आस्था का पर्व है।

'हर ली विपत्ति' के माध्यम से मैंने छठ मइया के प्रति अपनी श्रद्धा और उन भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश की है जो हर भक्त के दिल में होती हैं। इस गीत में छठ मइया से सुख-समृद्धि और विपत्तियों के निवारण की प्रार्थना की गई है। मुझे खुशी है कि दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया। आशा करता हूँ कि ये गीत उनके पर्व को और भी विशेष बनाएगा।" विनय आनंद ने अपने सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्यार और समर्थन ही उन्हें हर बार कुछ नया और भावपूर्ण बनाने की प्रेरणा देता है। एडिटिंग का काम जीन सिंह ने बखूबी संभाला है, जिसकी वजह से गीत का वीडियो भी आकर्षक और देखने योग्य बन गया है। छठ पूजा की धार्मिकता और पवित्रता को ध्यान में रखते हुए, इस गीत के विजुअल्स को दर्शकों के लिए काफी भावुक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups