Assembly elections 2024 : शिव संग्राम नेता ज्योति मेटे राकांपा में शामिल! साथ में सलीम पटेल भी पार्टी में शामिल हुए

Mon, Oct 21 , 2024, 11:23 AM

Source : Uni India

Jyoti Mete joins NCP: महाराष्ट्र में शिव संग्राम संगठन (Shiv Sangram organization) की नेता ज्योति मेटे (Jyoti Mete) रविवार को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) (Sharad Pawar faction) में शामिल हो गईं। शिव संग्राम संगठन के संस्थापक विनायक मेटे के निधन के बाद उनकी पत्नी ज्योति मेटे ने संगठन की कमान संभाली एवं उन्हें संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। श्रीमती मेटे आज शरद पवार (Sharad Pawar) की मौजूदगी में मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर (YB Chavan Center) में राकांपा में शामिल हुईं। इस बार उनके साथ सलीम पटेल भी पार्टी में शामिल हुए।

मीडिया से बात करने के बाद श्रीमती मेटे ने कहा कि शिव संग्राम कायम रहेगा। दिवंगत विनायक मेटे शिव संग्राम के संस्थापक थे। उन्होंने हमेशा मराठा आरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिवसंग्राम एक सामाजिक संगठन है। विनायक मेटे जब राकांपा में थे तब भी वे शिवसंग्राम के लिए काम कर रहे थे। इसलिए शिवसंग्राम चलता रहेगा, मैं संगठन की अध्यक्ष बनी रहूंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups