OMG! मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के रिया पैलेस बिल्डिंग में आग, 3  की मौत; चेंबूर में सिद्धार्थ कॉलोनी के एक घर में आग; एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत

Wed, Oct 16 , 2024, 12:32 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Fire in Lokhandwala Complex: मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स (Lokhandwala Complex) स्थित रिया पैलेस बिल्डिंग (Riya Palace Building) में बुधवार (16 अक्टूबर, 2024) सुबह भीषण आग (massive fire) लग गई। आग की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (Mumbai Fire Brigade) मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी सामने आ रही है कि इस आग में 3 लोगों की मौत हो गई है।  इस आग की घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। 

अग्निशमन विभाग (fire department) के एक अधिकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 8 बजे मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में एक 14 मंजिला इमारत की 10वीं मंजिल पर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। सुबह करीब नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन वास्तव में इस आग का कारण क्या है? ये अभी तक समझ में नहीं आया है। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी। 

मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की एक इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। अंधेरी इलाके के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में चौथे क्रॉस रोड पर रिया पैलेस बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। इस आग में तीन लोग घायल हो गए और उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (उम्र 74), कांता सोनी (उम्र 74) और पेलुबेटा (उम्र 42) के रूप में हुई है।

चेंबूर में सिद्धार्थ कॉलोनी के एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत
मुंबई के चेंबूर में सिद्धार्थ कॉलोनी में दो मंजिला इमारत में आग लगने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत के भूतल का उपयोग दुकान के रूप में और ऊपरी मंजिल का उपयोग आवास के रूप में किया जा रहा है। प्रेसी प्रेम गुप्ता (उम्र, 7), मंजू प्रेम गुप्ता (उम्र, 30), अनिता धर्मदेव गुप्ता (उम्र, 39), प्रेम छेदीराम गुप्ता (उम्र, 30), नरेंद्र गुप्ता (उम्र, 10), विधि छेदीराम गुप्ता (उम्र, मृतकों की पहचान 15) और गीता देवी धर्मदेव गुप्ता (उम्र 60) के रूप में की गई है। 

मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups