मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई से जेद्दाह और मस्कट के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के दो विमानों (IndiGo flights) को सोमवार को उड़ान भरने से पहले बम रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद खतरे से बचने के लिए तत्काल सुरक्षा जांच (immediate security checks) और अन्य उपाय किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1275 (from Mumbai to Muscat) और उड़ान संख्या 6ई 56 (from Mumbai to Jeddah) में बम रखे होने की धमकी मिली और दोनों विमानों को गहन सुरक्षा जांच के लिए एक अलग क्षेत्र में ले जाया गया।
इंडिगो के प्रवक्ता ने घटनाओं की पुष्टि करते हुए कहा, “मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई।” प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 14 , 2024, 12:21 PM