नागपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष पद्म भूषण डॉ. के राधाकृष्णन (Padma Bhushan Dr. K Radhakrishnan) ने शनिवार को यहां के रेशिमबाग में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते हैं और आत्म अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के इस पवित्र वातावरण में एक दिन बिताना मेरे लिए बहुत सम्मानजनक है।
डॉ. राधाकृष्णन ने कहा कि डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) जी से गरिमापूर्ण निमंत्रण पाना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, "डॉ. मोहन भागवत जी से अनुग्रहपूर्ण निमंत्रण प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात है। विजयादशमी के इस पावन अवसर पर यहां उपस्थित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पंच-परिवर्तन प्रक्रिया - पंच-परिवर्तन की दहलीज पर इस सराहनीय श्रोतागण को संबोधित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है..."
उन्होंने कहा, "आरएसएस के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते हैं। आत्म अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के इस पवित्र वातावरण में एक दिन बिताना मेरे लिए बहुत सम्मानजनक है।" उन्होंने कहा कि भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी शैक्षणिक संस्थानों पर है। नई शिक्षा नीति का लक्ष्य भी यही है। अंतरिक्ष कार्यक्रम पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "हम कहां से आए हैं, हम कहां जा रहे हैं, ब्रह्मांड को देखते हुए हमें यह एहसास होना चाहिए कि हम अकेले नहीं हैं।" इसके साथ ही उन्होंने तकनीक में आ रहे बदलाव और उसके उपयोग को लेकर देश की युवा पीढ़ी को अगाह करते हुए कहा, "डॉक्टर के हाथ में चाकू किसी की जान बचा सकता है, लेकिन गलत इंसान के हाथ में होने पर जान ले सकता है।"
विजय दशमी के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. राधाकृष्णन के अलावा संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, केंद्रीय नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि विजयादशमी पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वर्ष 1925 में विजयादशी के दिन डॉ. बलराम कृष्ण हेडगेवार ने इसकी शुरुआत की थी। संघ का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखना, समाज सेवा और सुधार के कार्य करना है। आरएसएस की सबसे छोटी इकाई शाखा होती है, जहां स्वयंसेवक प्रतिदिन एकत्रित होकर शारीरिक प्रशिक्षण और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 12 , 2024, 10:22 AM