मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को नवी मुंबई के महापे में महाराष्ट्र साइबर सुरक्षा परियोजना 'महासाइबर' (Maharashtra Cyber Security Project MahaCyber) का उद्घाटन किया और साइबर अपराध कमांड सेंटर हेल्पलाइन नंबर 14407 समर्पित करने की घोषणा की। यह केंद्र 15 अक्टूबर से पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर देगा।
श्री फडणवीस ने कमांड सेंटर के संचालन का भी निरीक्षण किया, जो साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए उन्नत तकनीक से लैस है। महासाइबर भारत का पहला राज्य स्तरीय साइबर अपराध कमांड (Cyber Crime Command) और नियंत्रण केंद्र होगा, जिसमें साइबर अपराध रिपोर्टिंग के कई चैनल होंगे।
महासाइबर परियोजना के तहत उन्नत ऑनलाइन सुरक्षा के माध्यम से महाराष्ट्र के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए, हर वर्ष पांच हजार पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 11 , 2024, 10:50 PM