मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) गुरुवार को केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से दिग्गज उद्योगपति एवं परोपकारी रतन टाटा (Ratan Tata) के अंतिम संस्कार में भाग लेने पहुंचे और यहां एनसीपीए लॉन (NCPA lawns) में उन्हें श्रद्धांजलि दी। टाटा के पार्थिव शरीर को यहां जनता के दर्शन के लिए रखा गया था। शाह के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।
गृह मंत्री ने एक संदेश में कहा कि वह ‘महान उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी’ के निधन से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि श्री टाटा ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। श्री शाह ने कहा, “वह उद्योगों के क्षेत्र में एक ध्रुव तारे की तरह हैं।”
श्री शाह के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे और कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने 86 वर्षीय रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनका कल रात यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 10 , 2024, 04:10 PM