Teenage girl gang-raped: मुंबई में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार!

Wed, Oct 09 , 2024, 10:48 PM

Source : Uni India

मुंबई। मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके (posh Bandra area) में एक किशोरी के साथ नशीला पेय पिलाकर कार में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में से एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निर्मल नगर पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यौन अपराध बाल संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद एक आरोपी (31) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा अभी भी फरार है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता को जानते थे और घटना के दिन उन्होंने उसे अपने चाचा के घर छोड़ने का वादा करते हुए अपनी कार में लिफ्ट दी। यात्रा के दौरान, आरोपियों ने उसे नशीला पेय पिलाया और बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया (drink and raped)। घटना के बाद, दोनों आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वह घटना के बारे में किसी को न बताए, अगर उसने बताया, तो वे उसे मार देंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups