मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व सांसद एवं मालेगांव बम विस्फोट (Malegaon bomb blast) की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विशेष अदालत (Special court) के निर्देश के बाद गुरुवार को अदालत में पेश होने की उम्मीद है। एक वकील ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। सोमवार को मामले में अंतिम दलीलों की सुनवाई के दौरान, उनके वकीलों ने अदालत को सूचित किया कि साध्वी मध्य प्रदेश के एक अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि वह स्वस्थ नहीं है और वह ठीक से देख नहीं पा रही हैं।
उनके वकीलों ने इस आधार पर अदालत में पेश होने से छूट मांगी कि उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अदालत में उपस्थित होने की अनुमति दी जा सकती है।
अदालत ने चिकित्सा प्रमाण पत्र का अवलोकन किया और कहा कि वकील गुरुवार को अदालत में उनकी उपस्थिति तक दैनिक आधार (Daily basis) पर छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं, अन्यथा वह आवश्यक आदेश पारित करेगी। उनके वकीलों ने इस आधार पर अदालत में पेश होने से छूट मांगी कि उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अदालत में उपस्थित होने की अनुमति दी जा सकती है। अदालत ने चिकित्सा प्रमाण पत्र का अवलोकन किया और कहा कि वकील गुरुवार को अदालत में उनकी उपस्थिति तक दैनिक आधार पर छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं, अन्यथा वह आवश्यक आदेश पारित करेगी।
वर्ष 2008 के इस मामले में साध्वी और अन्य आरोपी जमानत पर हैं। गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को नासिक के मालेगांव कस्बे में मोटरसाइकिल से बंधे बम में विस्फोट हुआ था, जिसमें छह लोग मारे गए थे और 101 लोग घायल हुए थे। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने नवंबर 2008 में इस सिलसिले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 02 , 2024, 11:16 PM