मुंबई। मध्य मुंबई के धारावी इलाके में महबूब-ए-सुभानिया मस्जिद (Mehboob-e-Subhaniya Mosque) की मस्जिद समिति ने सोमवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के इंजीनियरों के मार्गदर्शन में मस्जिद के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया।
उल्लेखनीय है कि बीएमसी ने मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था। इसके कारण जिस अवैध हिस्से को ध्वस्त गिया गया, उसे हरे पर्दे से ढक दिया गया था। सबसे पहले मस्जिद पर बने अवैध गुंबद को ध्वस्त किया गया, उसके बाद अन्य अवैध ढांचों को हटाया गया।
मस्जिद समिति (Mosque Committee) ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का वादा किया था। बीएमसी की एक टीम निरीक्षण के लिए आई थी और मस्जिद ट्रस्ट ने कहा कि जो भी कार्रवाई की जाएगी वह कानून के अनुसार होगी। मस्जिद ट्रस्ट ने पहले मस्जिद में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का वादा किया था। इस वादे की समय सीमा बीतने के लगभग पांच दिन बाद आज विध्वंस का काम किया गया। इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। अभी तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 30 , 2024, 10:05 PM