What Women Want Season 5: करीना ने 'व्हाट वीमेन वांट सीजन 5' की झलकियां शेयर की!

Sun, Sep 29 , 2024, 10:20 PM

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (actress Kareena Kapoor) ने अपने आने वाले शो 'व्हाट वीमेन वांट सीजन 5' (What Women Want Season 5) की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों अपने शो, 'व्हाट वीमेन वांट' (What Women Want) के आगामी सीजन की शूटिंग कर रही हैं। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर 'व्हाट वीमेन वांट' के सेट से अपना एक मजेदार बिहाइंड द शूट वीडियो साझा किया। इस वीडियो क्लिप की शुरुआत में करीना शूटिंग के लिए तैयार होती और अपने वैनिटी वैन से बाहर निकलते नजर आती हैं।

इसके बाद करीना को आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का इंटरव्यू लेने के लिए इंतजार करते देखा जा सकता है। इस दौरान वह कहती नजर आती हैं, "इसका शॉट लेलो।" इसके बाद वह भूमि पेडनेकर के गले लगती भी नजर आती हैं। भूमि भी उनके शो की मेहमानों में से एक हैं। इस पोस्ट के साथ करीना ने ब्रूनो मार्स का मशहूर गाना, अपटाउन फंक भी लगाया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, आप सभी ने इसके लिए कहा था। अब जाकर मीम्स बनाएं। व्हाट वीमेन वॉन्ट सीजन 5।"

करीना कपूर के इस पोस्ट पर कई सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। कैटरीना कैफ ने भी उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने द बेस्ट बताया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups