महाराष्ट्र में छह दिवसीय कृषि महोत्सव संपन्न

Tue, Aug 27 , 2024, 04:19 AM

Source : Uni India

बीड। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे (Maharashtra Agriculture Minister Dhananjay Munde) की पहल पर बीड जिले के परली वैजनाथ (Parli Vaijnath) में आयोजित छह दिवसीय कृषि महोत्सव संपन्न हो गया है। महोत्सव में किसानों को नई तकनीकों, बिजली प्रौद्योगिकी, ड्रोन का उपयोग करके कीटनाशकों का छिड़काव और नयी कृषि सामग्री (new agricultural material) के उपयोग के बारे में जानकारी दी गयी।

एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को बताया कि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और महोत्सव 21 अगस्त को शुरू हुआ था। यह महोत्सव सोमवार शाम को पंडित अन्ना मुंडे सभा मंडप में संपन्न हुआ। छह दिनों में चार लाख से अधिक लोग महोत्सव देखने पहुंचे। इस दौरान, प्रदर्शकों ने तीन करोड़ रुपए का कारोबार किया। वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति इंद्रमणि मिश्रा ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर बीड के कलेक्टर अविनाश पाठक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

परली कृषि उत्पादन बाजार समिति द्वारा लगभग 435 स्टॉल लगाए गए थे। इसके अलावा, इस स्थान पर महिला स्वयं सहायता समूहों की एक अलग प्रदर्शनी लगाई गई थी। महोत्सव में विदर्भ क्षेत्र के लगभग सभी जिलों के किसान शामिल हुए। कुछ किसान धुले, जलगांव, छत्रपति संभाजी नगर, परभणी और नांदेड़ से भी आए थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups