मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) ने नेपाल के तनाहुन जिले में बस दुर्घटना(bus accident) में नासिक के 27 तीर्थयात्रियों की मौत पर शनिवार को शोक जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मृतकों के शवों को नासिक लाने के बारे में चर्चा की।मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि मतकों के शवों को आज भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के विमान से नासिक वापस लाया जाएगा। शाह ने कहा कि इस संबंध में समन्वय स्थापित करने के लिए विशेष अधिकारियों को लगाया गया है।
वुज्ञप्ति के मुताबिक नेपाल के तनाहुन जिले में एक बस दुर्घटना में 27 तीर्थयात्रियों की मौत की शुक्रवार को जैसे ही यह खबर सामने आई, तो मुख्यमंत्री ने राज्य के राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों और केंद्रीय अधिकारियों से बातचीत कर राहत कार्य के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि 10 दिनों की यात्रा के लिए नेपाल गये महाराष्ट्र के कम से कम 27 तीर्थयात्रियों की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी और अन्य 16 घायल हो गये थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 25 , 2024, 10:23 AM