मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis)ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल बस दुर्घटना (Nepal bus accident) में मृत लोगों में कुछ महाराष्ट्र के हैं। मध्य नेपाल में शुक्रवार को भारतीय पर्यटक बस के राजमार्ग से 150 मीटर नीचे मर्सियांगडी नदी (Marsiyangdi River) में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
फडणवीस ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा , “राज्य सरकार ने नेपाल में भारतीय दूतावास से संपर्क किया है।
कुछ यात्री जलगांव के हैं। जिला कलेक्टर पीड़ित और बचे हुए लोगों को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश के महाराजगंज कलेक्टर के संपर्क में हैं।”उन्होंने हादसे में 14 यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि नेपाल के गंडकी प्रांत में आज 40 से अधिक भारतीयों को लेकर जा रही बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 23 , 2024, 10:22 AM