सहरसा। वर्तमान समय में सामाजिक सोच (Great improvement in social thinking) में काफी सुधार व परिवर्तन हुआ है।पहले जहां सिर्फ बेटे (Only for the son) के जन्म पर खुशी व्यक्त कर उत्सव मनाया जाता था। बेटी जन्म लेने पर मां और बेटी दोनों को उलाहना एवं सामाजिक प्रताड़ना (Social harassment) का शिकार होना पड़ता था। लेकिन अब सामाजिक स्थिति बहुत बदल गया है। अब लोग बेटी को वरदान मानकर खुशी व्यक्त की जा रही है।
बेटियों के जनसंख्या अनुपात में काफी वृद्धि हुई है।इसी कड़ी में रोटी बैंक के बैनर तले समाजसेवी अंकुश मिश्रा ने अपनी बेटी आस्था आरोही जो कि 6 महीने की है। उनके प्रथम अन्नप्रासन पर पहले सहरसा रेलवे स्टेशन पर रह रहे गरीब लाचार लोगों के बीच भोजन वितरण करवाया।साथ ही अंकुश मिश्रा ने रोटी बैंक के संस्थापक रोशन मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज आपके रोटी बैंक के माध्यम से इन गरीब लोगों तक भोजन पहुंचाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि रोटी बैंक के माध्यम से अब शहर में किसी निर्धन को भूखा नही सोना पड़ता है।श्री मिश्रा ने कहा कि दरिद्र की सेवा ही नारायण सेवा है।जिसकी सेवा से आत्म संतुष्टि व आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है।इस मौके पर साथी टिंकु मैथिल,अंशु मिश्रा, गौतम कुमार, पिक्कू मिश्रा,अनंत झा रौशन आजाद,बंटी मिश्रा सहित सभी युवाओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 27, 2024, 08:42