T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने वेस्टइंडीज को हराकर T20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। डकवर्थ-लुईस नियम (Duckworth-Lewis rule) के तहत अफ्रीका ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई, जिसमें बारिश भी आ गई। यह कम स्कोर वाला मैच था, जिसमें अतिती के बीच मुकाबला देखने को मिला। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 5 रन चाहिए थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर मार्को जानसेन (Marco Jansen) ने छक्का लगाकर अफ्रीका को जीत दिला दी।
इससे पहले, इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर (South Africa won the toss) गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। दूसरी पारी में बारिश शुरू हो गई, इसलिए अफ्रीका को 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य दिया गया, जिसे टीम ने 16.1 ओवर में पूरा कर लिया। मैच आखिरी ओवर तक चला गया और दोनों टीमों ने जी-जान से संघर्ष किया। लेकिन आख़िर में अफ़्रीका की जीत हुई।
इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गया है। इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। ग्रुप 2 में दक्षिण अफ्रीका 6 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। इंग्लिश टीम 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। दक्षिण अफ्रीका की पारी के दूसरे ओवर में ही बारिश शुरू हो गई। उस वक्त अफ्रीकी टीम का स्कोर 2 विकेट पर 15 रन था और वह मुश्किल में थी। लेकिन बारिश रुकने के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो ओवर कम कर दिए गए और अफ्रीका को संशोधित लक्ष्य मिला। दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 27 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 29 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 22 रन बनाए।
आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। ओबेड मैककॉय के ओवर की पहली गेंद पर मार्को जानसन ने छक्का लगाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला दी। जानसन ने नाबाद 21 रन बनाये। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट लिए।
वेस्टइंडीज़ की पारी
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने 42 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली।
जबकि ओपनर काइल मेयर्स ने 34 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। आंद्रे रसेल (15) और अल्जारी जोसेफ (11*) भी दोहरे अंक तक पहुंचने में सफल रहे। अफ्रीका की ओर से चाइनामैन गेंदबाज तबरेज शम्सी ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। केशव महाराज, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा और एडेन मार्कराम ने 1-1 विकेट लिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 24 , 2024, 11:27 AM