बदरीनाथ हाईवे पर वाहन खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत और कई घायल, बचाव अभियान जारी

Sat, Jun 15, 2024, 02:35

Source : Uni India

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद (Rudraprayag district) से पांच किलोमीटर आगे श्रीनगर की ओर बदरीनाथ राजमार्ग (Badrinath Highway towards Srinagar) पर एक टेंपो ट्रेवलर के गहरी खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी। वाहन में कुल 23 लोग सवार थे। वाहन नोएडा से चोपता जा रहा था। सूचना पर पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर बचाव अभियान (rescue operations) में जुट गयी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने हादसे को लेकर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। 

घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups