Chhattisgarh bus accident: छत्तीसगढ़ में अचानक टायर फटने से बस हुई अनियंत्रित, दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

Sat, Jun 15, 2024, 10:04

Source : Uni India

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शुक्रवार देर रात यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त (bus crashed) हाेने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 25 से ज्यादा घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (National Highway-30) पर फरसगांव थाना क्षेत्र (Farasgaon police station area) अंतर्गत मांझीआटगांव के पास हुई। 

हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार में बस का टायर अचानक से फट गया। टायर फटने के साथ ही बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। घटना में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गयी, वहीं 25 से ज्यादा यात्री घायल है। घायलों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

इस दुर्घटना में बस के ड्राइवर और खलासी दोनों की मौत हुई है। बस महेंद्र ट्रेवल्स की बतायी जा रही है। इधर घटना के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups