विधायक बच्चू कडू ने  राहुल शेवाले का किया समर्थन 

Mon, May 13 , 2024, 08:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सायन में विकलांग भाइयों के साथ सद्भावना बैठक
मुंबई।
प्रहार जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष विधायक बच्चू कडू ने  दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा के महागठबंधन उम्मीदवार राहुल शेवाले के लिए अपने समर्थन की घोषणा की। सोमवार दोपहर बच्चू कडू (Bacchu Kadu) ने सायन कार्यालय में दिव्यांग भाइयों के साथ बैठक कर राहुल शेवाले को अपना समर्थन देने की घोषणा की। कडू ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आगामी चुनावों में राहुल शेवाले (Rahul Shewale) की जीत के लिए दक्षिण मध्य मुंबई में काम करेंगे। इस मौके पर विधायक राजकुमार पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शिरवाडकर और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद थे.

विधायक बच्चू कडू ने कहा राहुल शेवाले (Rahul Shewale) द्वारा विकलांग भाइयों के लिए किए गए कार्यों और भविष्य में इन भाइयों के लिए उनसे अपेक्षित कार्यों को ध्यान में रखते हुए हमारा राहुल शेवाले को पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा प्रहार जन शक्ति पार्टी लोकसभा चुनावों में  सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन कर रही है।दक्षिण मध्य मुंबई में धारावी, सायन कोलीवाड़ा, अणुशक्ति नगर, चेंबूर में लगभग 10,000 दिव्यांग लोग हैं। जिससे  राहुल शेवाले को इस निर्वाचन क्षेत्र के लगभग 40 हजार नागरिकों का समर्थन मिलेगा।

राहुल शेवाले ने कहा विधायक बच्चू कडू ने राज्य सरकार के माध्यम से दिव्यांगों के लिए बड़ा काम किया है. पिछले दस वर्षों में केंद्र सरकार के माध्यम से मुझे भी इन भाइयों की सेवा करने का अवसर मिला। इसी सामान्य सूत्र को आगे बढ़ाते हुए बच्चू कडू ने उन्हें अपना समर्थन दिया है।  जिसका  मै ऋणी रहूँगा। मेरे लिए खुशी और संतुष्टि की बात है कि दिव्यांग भाइयो के लिए हम सब मिलकर उनके भविष्य को उज्जवल करने के लिएराज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के माध्यम काम किया जा रहा है।  दिव्यांग भाइयों के लिए आगे भी सार्थक कार्य करने का प्रयास करता रहूँगा। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups