Gokhale Bridge: गोखले ब्रिज को लेकर मनपा की नई डेड लाइन ठेकेदार पर लगा 3 करोड़ का दंड

Mon, May 13 , 2024, 06:50 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अब मार्च 2025 में पूरा होगा ब्रिज का काम 
मुंबई।
गोखले ब्रिज (Gokhale Bridge) के दूसरे हिस्से का काम अब मार्च 2025 में पूरा होने की नई डेड लाइन मनपा ने दी है। पहले दिसंबर में गोखले ब्रिज का काम पूरा होने की जानकारी मनपा द्वारा दी गई थी।मनपा अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर (Abhijeet Bangar) ने जानकारी दी कि ठेकेदार को काम देरी होने पर 3 करोड़ का दंड लगाया है।
बता दे कि गोखले ब्रिज का एक हिस्से का काम फरवरी महीने में पूरा हुआ था। दूसरे हिस्से का काम मनपा ने दिसंबर महीने में पूरा होने की जानकारी दी थी। दूसरे हिस्से का काम पूरा होने में अब मार्च 2025 में पूरा होने की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने दी। बांगर ने बताया कि रेलवे ब्रिज पर गार्डर डालने के लिए हिमाचल प्रदेश से लाए जा रहे स्टील में किसान आंदोलन और अन्य कार्य के लिए काम में देरी हुई।मनपा ने ठेकेदार को 105 दिन की मोहलत दी इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा 59 दिन और काम में देरी की ।काम में देरी होने का ठेकेदार द्वारा कोई ठीक से जवाब नहीं दिए जाने से मनपा ने ठेकेदार पर 3 करोड़ का दंड (3 crore fine) लगाया है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने जानकारी दी कि रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर डालने का काम नवंबर में किया जाएगा और पूरा काम मार्च में पूरा होने की जानकारी दी।
  गोखले ब्रिज का एक हिस्सा दो महीने पहले पूरा हुआ था
गोखले ब्रिज का एक हिस्सा दो माह पूर्व 26 फरवरी को पूरा हुआ था दूसरे गर्डर का सामान मुंबई लाकर 31 मई तक जोड़ने का काम पूरा किया जाना था। जिसके बाद 31 दिसंबर तक पूरा ब्रिज शुरू करना था। ब्रिज के निर्माण में लगने वालें 32 सामानों में 22 सामान 22 अप्रैल तक लाना था और 30 अप्रैल तक पुल जोड़ने के काम की शुरुआत होनी थी लेकिन अभी तक सामान नहीं आ पाया है । 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups