मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर(Karan Johar), वरुण धवन (Varun Dhawan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को लेकर एक्शन कॉमेडी फिल्म बना सकते हैं। करण जौहर हमेशा से ही बड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में इंडस्ट्री के बड़े- बड़े कलाकार दिखाई देते हैं। इसलिए दर्शकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अब एक बार फिर से करण जौहर एक नया धमाका करने के लिए तैयार हैं।
करण जौहर ने कथित तौर पर अपनी पहली एक्शन फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन को चुना है। बता दें, कुछ महीने पहले करण ने घोषणा की थी कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद वह एक एक्शन फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म निर्माता, जो मुख्य रूप से अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, 26 वर्षों में पहली बार एक्शन फिल्म की शूटिंग के लिए अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकल रहे हैं।
बॉलीवुड में चर्चा है कि टाइगर श्रॉफ, जल्द ही वरुण धवन के साथ एक एक्शन कॉमेडी में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म को राज मेहता निर्देशित करने वाले हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण करण जौहर करेंगे। इस फिल्म के डायलॉग्स पर अनुराग कश्यप काम करने वाले हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो पहली बार टाइगर श्राफ और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी धमाल मचा सकती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 27, 2024, 10:25