Massive Fire: महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत, मृतकों में दो बच्चे  

Wed, Apr 03, 2024, 10:29

Source : Uni India

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) में एक कपड़ा दुकान (textile shop) में बुधवार को तड़के भयानक आग (massive fire) लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों सहित सात सदस्यों की मौत हो गई।

<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | Maharashtra: A massive fire broke out in a clothing shop in the cantonment area of Chhatrapati Sambhajinagar, Aurangabad. Further details awaited. <a href="https://t.co/Uokb80upnP">pic.twitter.com/Uokb80upnP</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1775332042751852739?ref_src=twsrc%5Etfw">April 3, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

पुलिस के मुताबिक सभी शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस फायर ब्रिगेड (fire brigade) और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुर्भाग्य से उस समय तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आगे कहा कि  बैटरी वाली गाड़ी को चार्जिंग में लगाया गया था उसी में ब्लास्ट होने से या घटना घटित हुई है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups