लगातार दूसरे दिन दक्षिण मुंबई में बत्ती गुल

Fri, Mar 29, 2024, 08:25

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। दक्षिण मुंबई में लगातार दूसरे दिन बेस्ट की बत्ती गुल होने की घटना घटी। शुक्रवार की शाम मरीन लाइन (marine line), सी एस टी एम परिसर के इलाको में बिजली जाने से रात को अंधेरा छाय रहा। गुरुवार को भी इसी समय बिजली गुल (power outage) हुई थी तब टाटा के पावर सप्लाई (Tata power supply) में कुछ खराबी आने की बात कही गई थी लेकिन शुक्रवार को बेस्ट का केबल फाल्ट होने से घंटो बिजली गुल रही।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजकर 40 मिनट पर बिजली चले जाने की घटना घटी। गुरुवार की शाम को भी इसी समय पर बिजली गुल हुई थी। गुरुवार को तो कुछ ही मिनटों में बिजली वापस आ गई थी लेकिन शुक्रवार को बेस्ट का केबल फाल्ट होने से घटो कई इलाको से बिजली गुल रही। केवल फाल्ट होने से बिजली गुल होने की घटना मरीन लाइन गिरगांव चरनी रोड सहित सी एस एम टी परिसर में रही। टाटा पावर (Tata Power) ने जानकारी दी कि शुक्रवार को बिजली गुल होने का कारण बेस्ट के केबल फाल्ट होने से हुई।बेस्ट प्रशासन ने जानकारी दी कि बेस्ट के 33 के व्ही केबल फाल्ट हो गया जिससे दक्षिण मुंबई के कुछ इलाको में बिजली की स्पलई में बाधा हुई है। बेस्ट प्रशासन ने कहा कि फाल्ट हुए केबल का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।ख़बर लिखे जाने तक केवल फाल्ट का मरम्मत कार्य जारी था और कई इलाको में बिजली की स्प्लाई पूर्ववत नही हुई थी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups