वेटर की हत्या करने वाले तीन आरोपी मुंब्रा से गिरफ्तार 

Fri, Mar 29, 2024, 08:09

Source : Hamara Mahanagar Desk

नवी मुंबई |  जुहू गांव स्थित कपिल बार के वेटर की हत्या (murder of waiter) करने वाले तीन आरोपीयो को मुंब्रा से वाशी पुलिस ओर नवी मुंबई क्राइम ब्रांच (Navi Mumbai Crime Branch) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है | आरोपीयो ने इफ्तारी के बाद लूट के इरादे से मुंबई गए थे वहा से वापस आते समय इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे | वाशी पुलिस ने मुकेश कुमार यादव (Mukesh Kumar Yadav) की हत्या करने के आरोप मे मुंब्रा के रहने वाले मोहम्मद अली मुबारक शेख (21 ) ,शहनवाज हानिफ शेख (22 ) ओर इमरान याकूब अली शेख (33 ) को गिरफ्तार किया है | मुकेश कुमार बार मे काम करने के बाद  घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे | तभी आए आरोपीयो ने उस पर हमला करते हुए लूटपाट करने की कोशिस करने लगे | इस दौरान मुकेश ने इसका विरोध किया |तभी आरोपीयो ने मुकेश पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिए |इस दौरान बीच बचाव करने आए बार के दूसरे कर्मचारी पर भी आरोपियों ने हमला किया | इस हमले मे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई |इस मामले वाशी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपीयो की तलाश मे जुटी थी | इस बीच सीसीटीवी फुटेज से आरोपीयो की पहचान करते हुए तीनों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है |आरोपीयो के खिलाफ मुंबई ओर ठाणे मे कई मामले भी दर्ज है | 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups