Mukhtar Ansari Net Worth : जेल में बैठे-बैठे चुनाव जीतने वाला माफिया डॉन... जानिए कितनी है मुख्तार अंसारी की संपत्ति?

Fri, Mar 29, 2024, 12:45

Source : Hamara Mahanagar Desk

Mukhtar Ansari Net Worth: माफिया डॉन (Mafia don) और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (MLA Mukhtar Ansari) की गुरुवार को सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। अंसारी पिछले तीन साल से जेल में थे। अंसारी की मौत आपराधिक दुनिया (criminal world) में एक युग के अंत का प्रतीक है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद हर तरफ तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच, अपराध जगत और राजनीति के जरिए अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति भी इस समय चर्चा में है।

सरकारी एजेंसियों (Government agencies) ने 2020 में मुख्तार की 608 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त (seized illegal assets) की थी। मुख्तार अंसारी ने आखिरी चुनाव 2017 में जेल से लड़ा था और जीता था। वह पांच बार विधायक रहें।  चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 21.88 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, जिसमें से अधिकांश, 20 करोड़ रुपये, रियल एस्टेट में थे।

मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी दोनों के पास 3.23 करोड़ रुपये की जमीन है। इसके अलावा उनके पास 4.90 करोड़ रुपये के प्लॉट भी थे। उनके परिवार के पास कृषि भूमि के साथ-साथ कई व्यावसायिक इमारतें भी हैं, जिसकी कीमत 2017 में 12.45 करोड़ है। साथ ही 1.70 करोड़ रुपये के मकान भी हैं। साथ ही मुख्तार पर 6.91 करोड़ का कर्ज भी है।  2015-16 में मुख्तार अंसारी की कुल आय 17.75 लाख रुपये थी। इसके अलावा उनके 2 आश्रितों की आय 2.75 लाख रुपये और 3.83 लाख रुपये थी। 

2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव हलफनामे के अनुसार, उनके और उनके परिवार के तीन प्रमुख बैंकों में खाते थे। इनमें एसबीआई का एक निजी खाता भी शामिल था। जबकि पत्नी के खाते एसबीआई, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और एचडीएफसी बैंक में थे। इसके अलावा बच्चों के खाते आईसीआईसीआई बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में भी थे। 2017 में इन खातों में कुल 10.61 लाख रुपये जमा थे। इसके अलावा 3.45 लाख रुपये नकद, 1.90 लाख रुपये बीमा के रूप में निवेश किये थे। उनके परिवार के पास कुल मिलाकर 72 लाख रुपये का सोना था। उनके पास 27.50 लाख रुपये कीमत की एक एनपी रिवॉल्वर, एक बंदूक और एक राइफल जैसे हथियार भी थे। मुख्तार अंसारी पर हत्या से लेकर रंगदारी तक के 65 मामले दर्ज थे। फिर भी वह विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा पांच बार विधान सभा के लिए चुने गए।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups