Tata Group IPO: कमाई का सुनहरा मौका! शेयर बाजार में धमाका करेगा टाटा;  8 आईपीओ आने की संभावना

Wed, Mar 27, 2024, 03:57

Source : Hamara Mahanagar Desk

IPO: नवंबर 2023 में टाटा ग्रुप (Tata Group) टाटा टेक (Tata Tech) का आईपीओ (IPO) लाया था, जिसे बाजार से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस आईपीओ के अंतराल के बाद टाटा ग्रुप अगले दो से तीन साल में कई आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मामले से परिचित अधिकारियों के मुताबिक, इसके पीछे का कारण भविष्य की वृद्धि को प्रोत्साहित करना और चुनिंदा निवेशकों को बाहर निकलने का विकल्प देना है।

 ये भी पढ़ें - World's Ctrongest Insurance Company: एलआईसी बनी दुनिया की सबसे मजबूत बीमा कंपनी; SBI-HDFC समेत कई कंपनियों को छोड़ा पीछे

उन्होंने कहा कि टाटा कैपिटल, टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, बिगबास्केट, टाटा डिजिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा हाउसिंग और टाटा बैटरीज आईपीओ सूची में हैं। टाटा समूह डिजिटल, रिटेल, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्रों में विस्तार करना चाहता है। ये रिपोर्ट इकोनॉमिक टाइम्स ने दी है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups